रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को उत्तराखण्ड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को उत्तराखण्ड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा देने का ऐलान किया। साथ ही रक्षा बन्धन के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना से मनाने की


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा देने का ऐलान किया। साथ ही रक्षा बन्धन के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना से मनाने की अपील की है।
मुख्यमंत्री रावत ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की आदर्श परम्परा रही है। रक्षा बन्धन का त्यौहार हमें भारतीय इतिहास के सुनहरे पन्नों की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रक्षा बन्धन का पर्व महिलाओं को सम्मान देने की भी प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा राज्य सरकार ने प्रदान की है, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुगमता से जा सके।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे