नाराजगी | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वापस लौटाएंगे सम्मान पत्र

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

नाराजगी | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वापस लौटाएंगे सम्मान पत्र

बागेश्वर में सरकारी उपेक्षा से नाराज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने सम्मान पत्र लौटाने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार लेसानी गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदत्त जोशी इस बात से खफा हैं कि बारिश में उनके गांव का टूटा रास्ता अब तक नहीं बना है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जोशी ने कहा कि यदि रास्ता


बागेश्वर में सरकारी उपेक्षा से नाराज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने सम्मान पत्र लौटाने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार लेसानी गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदत्त जोशी इस बात से खफा हैं कि बारिश में उनके गांव का टूटा रास्ता अब तक नहीं बना है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जोशी ने कहा कि यदि रास्ता तीस अक्तूबर तक नहीं बना तो वे 31 अक्तूबर को सम्मान पत्र लौटा देंगे।

एसडीएम को दिए ज्ञापन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदत्त जोशी ने कहा कि रीमा, धरमघर मोटर मार्ग में ग्राम अक्सौड़ा के आन सिंह के मकान से एक खड़जा रास्ता उनके गांव तक जाता है। वह मानसून सत्र में जगह-जगह 50 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया था। रास्ता आने-जाने लायक स्थिति में नहीं है। इसमें चलना खतरे से खाली नहीं है।

जोशी ने बताया कि तहसीलदार दुग नाकुरी ने जांच आंख्या एसडीएम को भेज दिया था। एई कपकोट से भी वार्ता हुई थी। 15 अक्तूबर तक समस्या का समाधान करने का भरोसा मिला था, लेकिन दो माह बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि 30 तक कार्रवाई नहीं हुई तो 31 अक्तूबर शहीद दिवस पर वे सम्मान पत्र वापस लौटाने को मजबूर होंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे