गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा LIVE करने की तैयारी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा LIVE करने की तैयारी

उत्तराखंड के चारों धामों से दो प्रमुख धाम यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की यात्रा लाइव प्रसारण के साथ ही एप के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों से बने प्रसाद के वितरण व सामग्री की बिक्री का प्रबंध भी प्रशासन करेगा। अब ख़बरें


गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा LIVE करने की तैयारी

उत्तराखंड के चारों धामों से दो प्रमुख धाम यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की यात्रा लाइव प्रसारण के साथ ही एप के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों से बने प्रसाद के वितरण व सामग्री की बिक्री का प्रबंध भी प्रशासन करेगा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

नव नियुक्त एसडीएम व यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रोहित मीणा ने बताया कि आगामी 28 अप्रैल को अक्षय तृतीय के दिन यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने हैं। इस बार चारधाम यात्रा को अधिक पुख्ता करने के लिए प्रशासन अभी से कमर कस चुका है।

उन्होंने बताया कि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की यात्रा को पूरे छह माह के यात्रा काल में लाइव करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निविदाएं भी डीएम के माध्यम से आमंत्रित की गई हैं। एनआइसी से एक एप तैयार करवाया जा रहा है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा LIVE करने की तैयारी

इसमें प्रत्येक होटल से यात्रियों के नाम व संख्या दर्ज करवायी जाएगी जो सीधे प्रशासन को मिलेगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक होटल को सराय एक्ट में हर हाल में दर्ज करवाया जाएगा। ऐसा न करने पर होटलों पर कार्यवाही की जाएगी।

यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ावों पर पार्किंग की संख्या सुनिश्चित करने के बाद 70 फीसद रिजर्व होने के बाद रेड अलर्ट जारी किया जाएगा। ताकि यात्रियों को पहले ही किसी ऐसे स्थान पर रोका जा सके। जहां खाने व रहने की पूर्ण व्यवस्था हो। इससे यात्रियों को असुविधा से बचने में मदद मिलेगी। स्थानीय उत्पादों का प्रसाद के वितरण की व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय कलाओं पर बनने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानों की व्यवस्था यात्रा रूटों पर करवाई जायेगी इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। चारधाम यात्रा के तहत सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं को भी जल्दी ही जायजा लेकर इंतजाम पुख्ता किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर, जानिए कौन बनेगा अगला सीएम !

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे