मुसीबत की बारिश | गंगोत्री हाईवे पर गिरा मलबा, गाड़ियों की आवाजाही रुकी

  1. Home
  2. Dehradun

मुसीबत की बारिश | गंगोत्री हाईवे पर गिरा मलबा, गाड़ियों की आवाजाही रुकी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पहाड़ो में बारिश आफत बनकर बरस रही है। इस बीच उत्तरकाशी जिले में धारासू के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिरने से हाईवे बंद हो गया है। मुसीबत की बारीश- बीती रात गढ़वाल मंडल के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश होने


मुसीबत की बारिश | गंगोत्री हाईवे पर गिरा मलबा, गाड़ियों की आवाजाही रुकी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पहाड़ो में बारिश आफत बनकर बरस रही है।

इस बीच उत्तरकाशी जिले में धारासू के पास गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिरने से हाईवे बंद हो गया है।

मुसीबत की बारीश-

  • बीती रात गढ़वाल मंडल के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे पर कई जगह मलबा आ गया। जेसीबी मशीनों द्वारा मंगलवार की सुबह मलबा हटाया दिया गया।

 

  • रुद्रप्रयाग क्षेत्र में बीती रात को तेज बारिश हुई।

 

  • ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़, नारकोटा में देर रात मलबा आने से बंद हो गया था। जिसे आज सुबह करीब सात बजे खोल दिया गया।

 

  • कर्णप्रयाग में मगंलवार तड़के उमा माहेश्वर आश्रम के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। सूचना पर जेसीबी मशीन पहुंची और मलबा हटाया गया। हाईवे को सुबह करीब साढ़े आठ बजे खोल दिया गया।

 

  • हाईवे बंद होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां सोमवार की रात हुई तेज भारी से ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे