गर्लफ्रेंड ने BOY FRIEND के टुकड़े-टुकड़े किए और बिरयानी बनाकर लोगों को खिला दी

  1. Home
  2. Viral News

गर्लफ्रेंड ने BOY FRIEND के टुकड़े-टुकड़े किए और बिरयानी बनाकर लोगों को खिला दी

यूएई (उत्तराखंड पोस्ट) एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की न सिर्फ हत्या कर दी, बल्कि उसे काटकर, चावल के साथ पकाया और पाकिस्तानी वर्कर्स को खिला भी दिया। जांच अधिकारियों ने कहा है कि गर्लफ्रेंड ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि ब्वॉयफ्रेंड किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा था। आरोपी महिला मोरक्को की रहने


यूएई (उत्तराखंड पोस्ट) एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की न सिर्फ हत्या कर दी, बल्कि उसे काटकर, चावल के साथ पकाया और पाकिस्तानी वर्कर्स को खिला भी दिया।

जांच अधिकारियों ने कहा है कि गर्लफ्रेंड ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि ब्वॉयफ्रेंड किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा था।

आरोपी महिला मोरक्को की रहने वाली है, लेकिन उसने UAE में घटना को अंजाम दिया है। अल ऐन नाम की जगह पर अपने घर में महिला ने 7 सालों तक साथ रहने वाले ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। प्रॉसेक्यूटर्स का कहना है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड मोरक्को की किसी अन्य महिला से शादी करने की योजना बना रहा था।

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि महिला ने बॉडी के हिस्से किए और ब्लेंडर की मदद से उसे बारीक किया।

DEMO PICTURE

महिला ने अपने पार्टनर के मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानियों को खिला भी दिया। महिला ने ट्रेडिशनल गल्फ डिश तैयार किया था जो बिरयानी जैसी ही होती है।

जब महिला के पार्टनर के भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर मामले की जांच शुरू की गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले। डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया।

इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने पुलिस से कहा कि उसने उन्माद की स्थिति में हत्या कर दी। महिला ने कहा, ऐसा उन्होंने बदले में किया। वह बीते काफी सालों से शख्स की आर्थिक मदद कर रही थी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे