उत्तराखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सहकारी बैंकों ने दी ये बड़ी राहत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सहकारी बैंकों ने दी ये बड़ी राहत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। देश में अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। पुरे देश में अभी लॉकडाउन है। इस बीच उत्तराखंड के किसानों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, संकट की इस घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सहकारी


उत्तराखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सहकारी बैंकों ने दी ये बड़ी राहत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। देश में अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। पुरे देश में अभी लॉकडाउन है। इस बीच उत्तराखंड के किसानों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आयी है।

दरअसल, संकट की इस घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को निर्देश दिए थे कि वह फसलों एवं कृषि के लिए किसानों द्वारा लिए गए ऋण के भुगतान हेतु 3 माह की समयावधि बढ़ा दें जिसे बैंको ने मानकर ऋण के भुगतान की समयावधि बढ़ा दी है| बता दें कि प्रदेश में इस तरह के लगभग तीन लाख 50 हजार किसान हैं जिन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लिया है।

इसके अलावा आपको बता दें कि सहकारिता राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों द्वारा अनुदान के रूप में दिया गया 1 करोड़ 21 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा|

उत्तराखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सहकारी बैंकों ने दी ये बड़ी राहत
Representative Image

उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 1 दिन के वेतन का 23 लाख ₹50 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया गया| श्रीकोट श्रीनगर निवासी श्रीमती सुनीता गैरोला पत्नी प्रकाश गैरोला ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 50 हजार रूपए का चेक दिया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे