बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनिक स्कूलों में मिलेगा दाखिला, जानिए पूरी प्रक्रिया

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनिक स्कूलों में मिलेगा दाखिला, जानिए पूरी प्रक्रिया

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सैनिक स्कूल में पढ़कर देश की सेवा करने का बेटियों का सपना अब जल्द साकार होगा। रक्षा मंत्रालय ने देश के पांच सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों के लिए भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें चंद्रपुर (महाराष्ट्र), बीजापुर (कर्नाटक), कोडागु (कर्नाटका), कलिकिरी (आंध्र प्रदेश) और घोड़ाखाल (उत्तराखंड) स्थित सैनिक स्कूल


बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनिक स्कूलों में मिलेगा दाखिला, जानिए पूरी प्रक्रिया

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सैनिक स्कूल में पढ़कर देश की सेवा करने का बेटियों का सपना अब जल्द साकार होगा। रक्षा मंत्रालय ने देश के पांच सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों के लिए भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इनमें चंद्रपुर (महाराष्ट्र), बीजापुर (कर्नाटक), कोडागु (कर्नाटका), कलिकिरी (आंध्र प्रदेश) और घोड़ाखाल (उत्तराखंड) स्थित सैनिक स्कूल शामिल हैं।

अब यहां कक्षा छह में लड़कियां भी एडमिशन ले सकेंगी। जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने के लिए छात्रों के पास 06 दिसंबर, 2019 तक का समय है। वहीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन 05 जनवरी, 2020 को किया जाएगा।

बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनिक स्कूलों में मिलेगा दाखिला, जानिए पूरी प्रक्रिया

लड़कों को मिलता था दाखिला | आपको बता दें कि अब तक सैनिक स्कूलों में सिर्फ बालकों को ही दाखिला दिया जाता था लेकिन अब बालिकाओं के लिए भी यहां एडमिशन लेने के लिए रास्ता साफ हो गया है।  पिछले साल भी बालिकाओं को सैनिक स्कूल में दाखिला देने का रास्ता खुला था लेकिन फिर छात्रावास समेत अन्य व्यवस्थाएं ना होने के कारण एडमिशन नहीं मिल सका। अब 2020-21 सत्र में छात्राओं के एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है। स्कूलों में छात्राओं के अध्ययन संबंधी सभी क्रियाकलाप लगभग पूरे कर लिए गए हैं। 

ऐसे होता है दाखिला | ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (All India Sainik School Entrance Exam- AISSEE) के जरिए छात्रों को सैनिक स्कूल में कक्षा 06 और कक्षा 09 एडमिशन दिया जाता है। कक्षा में दाखिले के लिए छात्र की उम्र10 से 12 साल होनी चाहिए जबकि कक्षा 09 में एडमिशन के लिए छात्र की उम्र 13 से 15 साल तय की गई है। तो जो छात्र सैनिक स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट sainikschooladmission.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

घोड़ाखाल में सिर्फ कक्षा 6 में मिलेगा प्रवेश | उत्तराखंड के घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में इस साल बालिकाओं को इस सत्र में सिर्फ कक्षा 06 में ही एडमिशन दिया जाएगा। कक्षी 06 में 65 सीटें हैं और कक्षा 09 में 20 सीटें हैं। 65 सीटों में से 07 सीटें बालिकाओं के लिए रिजर्व की गई हैं।

केंद्रीय मंत्री निशंक की बेटी को मिला गोल्ड, ट्विटर पर हो गए ट्रोल, लिखी ऐसी बातें

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे