केंद्रीय बलों के जवानों के लिए खुशखबरी, तीन साल रिटारयमेंट की उम्र बढ़ी

  1. Home
  2. Country

केंद्रीय बलों के जवानों के लिए खुशखबरी, तीन साल रिटारयमेंट की उम्र बढ़ी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दिया जिसके बाद जवानों की सेवानिवृति की उम्र अब बढ़कर 60 साल होगी। जानकारी है कि केंद्र सरकार दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को मई के अंत तक लागू कर


केंद्रीय बलों के जवानों के लिए खुशखबरी, तीन साल रिटारयमेंट की उम्र बढ़ी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दिया जिसके बाद जवानों की सेवानिवृति की उम्र अब बढ़कर 60 साल होगी।

जानकारी है कि केंद्र सरकार दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को मई के अंत तक लागू कर देगी। इस बाबत केंद्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श चल रहा है। जवान से लेकर शीर्ष अधिकारी तक की सेवानिवृति की आयु 60 साल तक करने पर विचार हो रहा है। अभी यह आयु 57 साल है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दस मई को केंद्र की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी थी। याचिका में कहा गया था कि मामला नीतिगत है और इस पर कोर्ट को निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों की ओर से अधिवक्ता अंकुर छिब्बर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार सुरक्षा बलों में सेवानिवृति के मामले में भेदभाव कर रही है। छिब्बर ने बताया कि अब जबकि शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार की अर्जी खारिज कर दी है, तब दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश ही लागू होगा। इस आदेश के अनुसार केंद्रीय बलों के सभी कर्मियों की सेवानिवृति 60 साल होगी।

केंद्रीय बलों के जवानों के लिए खुशखबरी, तीन साल रिटारयमेंट की उम्र बढ़ी

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे