ऊर्जा निगम कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर, मिलेगा ये फायदा

  1. Home
  2. Dehradun

ऊर्जा निगम कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर, मिलेगा ये फायदा

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] ऊर्जा निगम, जलविद्युत निगम और पारेषण निगम के कार्मिकों के लिए अच्छी ख़बर है। सरकार ने ऊर्जा निगम, जलविद्युत निगम और पारेषण निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की सौगात दी है। शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इससे से ऊर्जा के तीनों निगमों में कार्यरत तकरीबन


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] ऊर्जा निगम, जलविद्युत निगम और पारेषण निगम के कार्मिकों के लिए अच्छी ख़बर है।

सरकार ने ऊर्जा निगम, जलविद्युत निगम और पारेषण निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की सौगात दी है। शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इससे से ऊर्जा के तीनों निगमों में कार्यरत तकरीबन सात हजार कार्मिकों को फायदा होगा। तीनों निगमों में सातवें वेतनमान एक जनवरी, 2017 से नगद देय होगा।

एक जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2016 तक अवशेष वेतन भत्तों एवं एरियर के भुगतान के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे