उत्तराखंड | रोडवेज कर्मचारियों के लिए तीन-तीन खुशख़बरी, मिलेगा बड़ा फायदा

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | रोडवेज कर्मचारियों के लिए तीन-तीन खुशख़बरी, मिलेगा बड़ा फायदा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों के डीए (मंहगाई भत्ते) में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही ग्रेच्युटी की सीमा भी दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख रुपये कर दी गई है। वहीं संविदा पर कार्यरत ड्राइवरों और कंडेक्टरों के मानदेय में भी वृद्धि हुई है।

सोमवार को निगम प्रबंधन ने शासन के निर्देश के बाद कर्मचारियों की मांगों पर आदेश जारी कर दिए हैं। रोडवेज कर्मचारियों को पहले 12 प्रतिशत डीए मिलता था। इसे बढ़ाकर अब 17 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे रोडवेज के लगभग 32 हजार  कर्मचारियों के वेतन में 700 लेकर 8000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी। कर्मचारियों को एक जुलाई से अनुमन्य होगा।

कर्मचारियों के ग्रेच्युटी की दस लाख की सीमा को बढ़ाकर अब बीस लाख रुपये कर दिया गया है। इसका लाभ कर्मचारियों को शासनादेश निर्गत होने की तिथि 30 मई 2019 से मिलेगा।

उत्तराखंड | रोडवेज कर्मचारियों के लिए तीन-तीन खुशख़बरी, मिलेगा बड़ा फायदा

संविदा कर्मचारियों के प्रति किलोमीटर मानदेय में वृद्धि की गई है। कंडेक्टर के मानदेय में 10 पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि ड्राइवरों के मानदेय में 12 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub