मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा, उपनल कर्मचारियों को नहीं हटाएगी सरकार

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा, उपनल कर्मचारियों को नहीं हटाएगी सरकार

उपनल कर्मचारियों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी और मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उपनल के जरिए अस्थाई तौर पर लगे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। प्रदेश प्रभारी ने उनकी मांगों


उपनल कर्मचारियों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी और मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उपनल के जरिए अस्थाई तौर पर लगे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। प्रदेश प्रभारी ने उनकी मांगों पर सरकार से उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी आंदोलनरत कर्मचारियों ने ये मांग की। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर मुख्य सचिव से वार्ता कर उपनल से लगे कर्मचारियों को सेवा से नहीं हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण में कुछ पेच हैं। सरकार इन्हें दूर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उपनल कर्मचारियों के मानदेय में इजाफा किया है। सरकार उनका अहित नहीं होने देगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे