हल्द्वानी | महिला दरोगा के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

  1. Home
  2. Dehradun

हल्द्वानी | महिला दरोगा के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विगत 22 अक्टूबर को नैनीताल पुलिस के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हुई उप निरीक्षक माया बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्व माया बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति


हल्द्वानी | महिला दरोगा के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विगत 22 अक्टूबर को नैनीताल पुलिस के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हुई उप निरीक्षक माया बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने स्व माया बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा है कि वे अत्यंत मर्माहत और व्यथित है।

उन्होंने स्व माया बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा है कि वे अत्यंत मर्माहत और व्यथित है। साथ ही राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वाहन दुर्घटना में मृत पुलिसकर्मियों के परिवारों को राज्यपाल ने एक एक लाख की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

हल्द्वानी | महिला दरोगा के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक, परिजनों को मिलेगा मुआवजा

राज्यपाल मौर्य ने इस दुर्घटना में मृत तीनों पुलिस कार्मिकों के आश्रितों के लिए अपने विवेकाधीन कोष से एक- एक लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की है। राज्यपाल ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि मृतक पुलिस कार्मिकों के परिवारों का पूरा ध्यान रखा जाए और सरकारी सेवा के सभी देय भुगतान जल्द से जल्द किए जाएं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे