ग्रीन बोनस रोककर मोदी सरकार ने किया अन्याय: कुंजवाल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

ग्रीन बोनस रोककर मोदी सरकार ने किया अन्याय: कुंजवाल

विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने ग्रीन बोनस को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पिथौरागढ़ में कुंजवाल ने कहा कि केंद्र ने उत्तराखंड को मिलने वाला ग्रीन बोनस रोककर इस राज्य के साथ अन्याय किया है। वहीं कुंजवाल ने एक बार फिर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की


विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने ग्रीन बोनस को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पिथौरागढ़ में कुंजवाल ने कहा कि केंद्र ने उत्तराखंड को मिलने वाला ग्रीन बोनस रोककर इस राज्य के साथ अन्याय किया है।

 

वहीं कुंजवाल ने एक बार फिर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का विकास गैरसैंण में राजधानी बनने पर ही संभव होगा। ऐसे में गैरसैंण की स्थायी राजधानी बननी चाहिए। 

वहीं अजय भट्ट के आरोपों पर कुंजवाल ने कहा कि कि जब भी कोई विपक्ष में होता है तो उसका काम आरोप लगाना ही होता है। सत्ता में आने के बाद सभी आरोप गायब हो जाते हैं। उत्तराखंड में कुछ नया नहीं हो रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे