सरकार ने सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारियों का वेतन रोका, कर्मचारियों में भारी नाराजगी

  1. Home
  2. Dehradun

सरकार ने सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारियों का वेतन रोका, कर्मचारियों में भारी नाराजगी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश सरकार ‘ने नो वर्क नो पे’ लागू करने के बाद भी अवकाश पर रहे कर्मचारियों का माह जनवरी का वेतन रोक दिया है। इतना ही नहीं, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिला प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस तक जारी किए हैं। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में भारी


सरकार ने सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारियों का वेतन रोका, कर्मचारियों में भारी नाराजगी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश सरकार ‘ने नो वर्क नो पे’ लागू करने के बाद भी अवकाश पर रहे कर्मचारियों का माह जनवरी का वेतन रोक दिया है। इतना ही नहीं, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिला प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस तक जारी किए हैं।

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उधर, उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने आंदोलन वापस लेने और समझौते के बाद भी वेतन रोकने और नोटिस जारी करने की कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया है। इस मामले में समिति पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी से शिकायत की। उसके बाद वह वित्त मंत्री प्रकाश पंत से मिले

यहां बता दें कि समन्वय समिति के आह्वान पर 31 जनवरी को प्रदेश भर में कर्मचारी बड़ी संख्या में सामूहिक अवकाश पर रहे थे। इससे पहले कार्मिक विभाग ने काम नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धांत के तहत कार्रवाई करने को कहा था। साथ ही कर्मचारियों के अवकाश पर रोक भी लगा दी गई थी।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे