उत्तराखंड | सरकारी कर्मचारियों को देना होगा शपथ पत्र, हड़ताल में नहीं होंगे शामिल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | सरकारी कर्मचारियों को देना होगा शपथ पत्र, हड़ताल में नहीं होंगे शामिल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सरकार ने राजकीय कर्मचारियों, शिक्षकों और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। उन्हें हड़ताल में शामिल न होने का शपथ पत्र देना होगा। हिंदुस्तान की खबर के अनुसार शासन से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी-शिक्षकों और आउटसोर्स कर्मचारियों को शपथ पत्र देना होगा कि वे


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सरकार ने राजकीय कर्मचारियों, शिक्षकों और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। उन्हें हड़ताल में शामिल न होने का शपथ पत्र देना होगा।

हिंदुस्तान की खबर के अनुसार शासन से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी-शिक्षकों और आउटसोर्स कर्मचारियों को  शपथ पत्र देना होगा कि वे भविष्य में वे हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। अब सरकार ने नो वर्क नो पे को भी सख्ती से लागू करने का भी निर्णय लिया है।

उत्तराखंड कार्मिक-शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने लंबित मांगों के हल को लेकर अगस्त माह में तीन दिन का कार्य बहिष्कार किया था। जनवरी 2013 में सरकार ने फैसला लिया था जो कर्मचारी-शिक्षक हड़ताल करेंगे, उन्हें वेतन जारी नहीं किया जाएगा। कार्मिक विभाग ने इस आदेश में संशोधन करते हुए पूर्व में हड़ताल अवधि के दिनों को उपार्जित अवकाश में शामिल किया है।

काम की बात | 31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये काम, वरना होगी परेशानी

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे