ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी ने आयोजित की इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी ने आयोजित की इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता

भीमताल (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, कौशल विकास एवं सेवायोजन देहरादून अजय सिंह ने बताया है कि मंगलवार को ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल जिला नैनीताल में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता(क्षेत्रीय कुमॉऊ मंण्डल हेतु) सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन इलैक्ट्रोनिक्स एवं यान्त्रिकी इंजीनियरिंग (M-CAD) स्किल प्रतियोगिता का


ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी ने आयोजित की इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता

भीमताल (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, कौशल विकास एवं सेवायोजन देहरादून अजय सिंह ने बताया है कि मंगलवार को ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल जिला नैनीताल में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता(क्षेत्रीय कुमॉऊ मंण्डल हेतु) सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन इलैक्ट्रोनिक्स एवं यान्त्रिकी इंजीनियरिंग (M-CAD) स्किल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुमॉऊ के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों, पालिटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि संस्थानों से आये कुल 97 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसके पश्चात जीतने वाले प्रतियोगियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इंडिया स्किल प्रतियोगिता विभाग द्वारा प्रथम बार आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कौशल विकास को समृद्ध करना है।

उक्त प्रतियोगिता में इलैक्ट्रोनिक्स में प्रथम स्थान पर नीरज पाण्डें ग्राफिक एरा भीमताल द्वितीय स्थान पर आयुश तिवारी ग्राफिक एरा भीमताल एवं तृतीय स्थान जितिन भट्ट ग्राफिक इरा भीमताल  तथा यांत्रिकी इंजीनियरिंग ( M-CAD )  में प्रथम अमित कुमार पातरा डी.वी.आई.टी. देहरादून द्वितीय स्थान पर दिव्यांक माथुर डी.वी.आई.टी. देहरादून एवं तृतीय स्थान ग्राफिक इरा हिल्ल यूनिवर्सिटी भीमताल के छात्र सिद्वान्त विष्ट रहे। बुधवार दिनांक 11.4.2018 को मोबाईल रोबोटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता को जीतने वाले प्रतिभागियों को देहरादून में दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

ग्राफिक इरा हिल यूनिवर्सिटी ने आयोजित की इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता

उक्त प्रतियोगिता को आयोजित कराने में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के निदेशक का विशेष योगदान रहा है। प्रतियोगिता के दौरान निदेशक अनिल कुमार बालिगा, रोहित फत्र्याल, सौरभ प्रगायी, संजीव वोरा, आशीष आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे