शाही शादी के बाद औली से निकाला गया 278 क्विंटल कूड़ा, गुप्ता बंधुओं ने जमा कराए और 5 लाख, देखिए तस्वीरें

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

शाही शादी के बाद औली से निकाला गया 278 क्विंटल कूड़ा, गुप्ता बंधुओं ने जमा कराए और 5 लाख, देखिए तस्वीरें

औली (उत्तराखंड पोस्ट) औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी के बाद यहां कूड़े के निस्तारण का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। औली में अभी तक 278 क्विंटल कूड़े का निस्तारण ट्रकों के जरिए किया जा चुका है। बुधवार को 18 क्विंटल कूड़ा इकट्ठा किया गया। आपको बता दें कि औली में


शाही शादी के बाद औली से निकाला गया 278 क्विंटल कूड़ा, गुप्ता बंधुओं ने जमा कराए और 5 लाख, देखिए तस्वीरें

औली (उत्तराखंड पोस्ट) औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी के बाद यहां कूड़े के निस्तारण का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। औली में अभी तक 278 क्विंटल कूड़े का निस्तारण ट्रकों के जरिए किया जा चुका है। बुधवार को 18 क्विंटल कूड़ा इकट्ठा किया गया।

आपको बता दें कि औली में 18 से 22 जून तक गुप्ता बंधुओं के दो बेटों का शादी समारोह आयोजित किया गया था। शादी के दौरान औली में हुए कूड़े के निस्तारण का कार्य नगर पालिका जोशीमठ को सौंपा गया।

पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए बीस पर्यावरण मित्रों को लगाया है। जबकि कूड़े को अन्यत्र ले जाने के लिए तीन वाहन लगाए गए हैं। कूड़ा हटाने का काम 30 जून तक चलेगा।

शाही शादी के बाद औली से निकाला गया 278 क्विंटल कूड़ा, गुप्ता बंधुओं ने जमा कराए और 5 लाख, देखिए तस्वीरें

गुप्ता बंधुओं की ओर से नगर पालिका के खाते में मंगलवार को पांच लाख रुपये जमा करवाए गए। जबकि 54 हजार रुपये इससे पूर्व में जमा किए गए थे। 30 जून तक कूड़ा हटाने के बाद इस पर आए खर्चे का आकलन किया जाएगा।

शाही शादी के बाद औली से निकाला गया 278 क्विंटल कूड़ा, गुप्ता बंधुओं ने जमा कराए और 5 लाख, देखिए तस्वीरें

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे