हल्द्वानी | भीमताल मार्ग में शख्स की मौत का मामला, पत्‍नी का प्रेमी मनीष भी गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | भीमताल मार्ग में शख्स की मौत का मामला, पत्‍नी का प्रेमी मनीष भी गिरफ्तार

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) कुछ दिन पहले सलड़ी में जलती कार मैं मिले शव मामले में मंगलवार तड़के अवतार सिंह की पत्नी नीलम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अवतार के दोस्त मनीष मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात भीमताल थाना पुलिस ने लापता अवतार के पिता की तहरीर पर नीलम और


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) कुछ दिन पहले सलड़ी में जलती कार मैं मिले शव मामले में मंगलवार तड़के अवतार सिंह की पत्नी नीलम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अवतार के दोस्त मनीष मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार देर रात भीमताल थाना पुलिस ने लापता अवतार के पिता की तहरीर पर नीलम और अवतार के दोस्त मनीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अवतार सिंह मेन पावर सप्लाई का काम करता था और मनीष सिक्‍योरिटी सुरवाइजर था इसी कारण से दोनों के बीच दोस्ती हुई और मनीष का अवतार के घर आना जाना शुरू हो गया था।

तहरीर के मुताबिक नीलम व मनीष की दोस्ती अवतार को पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। फिलहाल पुलिस नीलम और मनीष के साथ ही मनीष के तीन और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

16 मई की रात हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास जली कार में ड्राइवर सीट के बगल की सीट पर कंकाल मिला था। कार रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की थी और वह अब भी लापता हैं। वहीं अंबाला से आए परिजनों ने कंकाल अवतार का ही होने का दावा कर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मृतक के पिता गुलजार सिंह की तहरीर पर नीलम व मनीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे