हल्द्वानी | पीजी में छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये बात

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | पीजी में छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये बात

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में एक छात्र ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के सैजना सिधौली निवासी दिनेश कुमार का पुत्र अभिषेक कुमार (22) भट्ट कॉलोनी स्थित हाईक्लास पीजी में रहता था और एक कोचिंग से पीएमटी की तैयारी कर रहा था। अभिषेक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा


हल्द्वानी | पीजी में छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये बात

 हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में एक छात्र ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के सैजना सिधौली निवासी दिनेश कुमार का पुत्र अभिषेक कुमार (22) भट्ट कॉलोनी स्थित हाईक्लास पीजी में रहता था और एक कोचिंग से पीएमटी की तैयारी कर रहा था।

अभिषेक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह हिंदी मीडियम से पढ़ा था, लेकिन उसे यहां अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसी कारण वह डॉक्टर नहीं बन सकता है। वह माता-पिता के सपनों पर खरा नहीं उतर सका। इसलिए परिवार के लोग उसे माफ कर दें।

एक माह पहले हुए टेस्ट में अभिषेक के नंबर काफी कम आए थे। इसी कारण वह काफी परेशान रहने लगा था। शुक्रवार सुबह अभिषेक के साथ रहने वाले तीन अन्य छात्र कोचिंग चले गए।हल्द्वानी | पीजी में छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये बात

तभी एक छात्र  अन्दर आया तो देखा अभिषेक फांसी पर लटका था। उसके के शोर मचाने पर हॉस्टल संचालक राजेश फुलारा कमरे में आए और फिर अभिषेक को बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।

 Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे