एक महीने पहले खरीदा डेढ़ लाख का फोन जेब में हो गया ब्लास्ट

  1. Home
  2. Country

एक महीने पहले खरीदा डेढ़ लाख का फोन जेब में हो गया ब्लास्ट

अमेरिका (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिका के ओहियो में रहने वाले एक शख्स ने एक महीने पहले ही iPhone XS खरीदा था। Josh Hillard ने बताया कि 12 दिसंबर को उसके फोन में आग लग गई। हिलार्ड ने बताया कि उसने iPhone XS मैक्स को अपनी पैंट की जेब में रखा हुआ था और अचानक उससे धुआं


अमेरिका (उत्तराखंड पोस्ट) अमेरिका के ओहियो में रहने वाले एक शख्स  ने एक महीने पहले ही iPhone XS खरीदा था। Josh Hillard ने  बताया कि 12 दिसंबर को  उसके फोन में आग लग गई।

हिलार्ड ने बताया कि उसने iPhone XS मैक्स को अपनी पैंट की जेब में रखा हुआ था और अचानक उससे धुआं निकलते दिखा जब उसे हीट महसूस हुई तो वह घबरा गया उसका कहना है कि पैंट की जेब से हरे और पीले रंग का धुआं निकल रहा था।

हिलार्ड बताया कि आग बुधाने में उनके ऑफिस के एक कर्मचारी ने मदद की। उन्होंने घटना के एक महीने पहले ही iPhone XS खरीदा था। इसके फ्रंट डिस्प्ले में आधी से ज़्यादा स्क्रीन डैमेज हो गई है इसके अलावा फोन के बैक और साइड में डैमेज हो गया है।

हिलार्ड  ने कहा कि इस घटना के बाद वह ऐप्पल स्टोर गया, मगर Apple ने उन्हें नया फोन देने से इनकार कर दिया। जोश ने बताया कि घटना में उनके कपड़े और पैर का थोड़ा हिस्सा जल गया है, और ऐप्पल की तरफ से उन्हें इस घटना में हुए नुकसान का कोई मुआवज़ा नहीं मिला।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे