टीम इंडिया में वापसी कर रहे पांड्या ने मचाया धमाल, लपका हैरतंगेज कैच, देखें वीडियो
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर दिनेश
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।
इस मैच के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर दिनेश कार्तिक को टीम में चुना गया है। प्रतिबंध के बाद लौट रहे हार्दिक पांड्या की अंतिम एकादश में वापसी हुई है। विजय शंकर को बाहर जाना पड़ा है।
हार्दिक पांड्या ने वापसी करते ही धमाल मचा दिया है। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का इतना शानदार कैच लपका कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
#teamindia #HardikPandya
Awesome catch … pic.twitter.com/41Ap3cQLJP— shankar more (@We_Indians_) January 28, 2019
16.2 ओवर में चहल की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने केन विलियमसन का कैच लपका। वह 48 गेंदों में 4 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए। यह कैच इतना शानदार था कि सभी हैरान रह गए। पांड्या ने मिडविकेट पर बाईं ओर डाइव लगाकर विलियमसन का शानदार कैच लपका।
Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे