हरिद्वार | फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा धमाका, दो की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

हरिद्वार | फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा धमाका, दो की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार क्षेत्र में एक सिडकुल फैक्ट्री में मंगलवार शाम को सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिद्वार में औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुएज ड्रिपलेक्स वाटर


हरिद्वार | फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा धमाका, दो की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार क्षेत्र में एक सिडकुल फैक्ट्री में मंगलवार शाम को सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरिद्वार में औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुएज ड्रिपलेक्स वाटर इंजीनियरिंग कंपनी से ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई किए जाते हैं। मंगलवार की शाम लोडर से ऑक्सीजन के सिलेंडर उतारे जा रहे थे। हरिद्वार | फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा धमाका, दो की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

तभी अचानक एक सिलेंडर फट गया, जिससे सिलेंडर उतार रहे दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की फैक्ट्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही  है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे