बागेश्वर डीएम की छुट्टी के बहाने पूर्व CM ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर डीएम की छुट्टी के बहाने पूर्व CM ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर एक बार फिर से भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेर निशाना साधा है। हरीश रावत ने बागेश्वर जिलाधिकारी के लंबी छुट्टी पर जाने की खबरों के जरिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट हरीश


बागेश्वर डीएम की छुट्टी के बहाने पूर्व CM  ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर एक बार फिर से भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेर निशाना साधा है। हरीश रावत ने बागेश्वर जिलाधिकारी के लंबी छुट्टी पर जाने की खबरों के जरिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

हरीश रावत अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि त्रिवेंद्र सिंह रावतत जी क्या भष्ट्राचार के खिलाफ जंग का यह पहला ऐलान है ? मंगेश घिल्ड़ियाल, जिलाधिकारी, बागेश्वर लम्बी छुट्टी पर गये हैं, यह चर्चा अचरजभरी और दुःखद है। मंगेश जैसे नवजवान जिलाधिकारी काम से छुट्टी लेंगे, ऐसा हो ही नहीं सकता। उत्तराखंड में विशेष तौर पर पहाड़ के जिलों को मंगेश जैसे ही जिलाधिकारियों की आवश्यकता है। आज यदि राज्य के लगभग दो जिलों को छोड़कर शेष जिले खुले में शांच के अभिशाप से मुक्त होने जा रहे हैं, तो इस काम मंगेश, सवीन बंसल, आशीष श्रीवास्तव, बी.एस. मनराल एवं रंजीत सिन्हा जैसे कुछ जोशिले अधिकारियों की लगन से ही सम्भव हो पाया है। पहाड़ों को इनोवेटिव वर्कहोर्स जिलाधिकारी चाहिये। चाहे वह आई.ए.एस. हों या पी.सी.एस.।

बागेश्वर डीएम की छुट्टी के बहाने पूर्व CM  ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

कहीं ऐसा तो नहीं है कि मंगेश घिल्ड़ियाल को इसलिये लम्बी छुट्टी पर जाना पड़ा या भेज दिया गया हो, कि उन्होंने आवश्यक कागजात के बिना खड़िया हल्द्वानी ले जा रहे दो ट्रकों को सीज कर पुलिस को सौंप दिया था। बागेश्वर में छप रहे प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार चिन्ता जनक है, कुछ और कहानी कह रहे हैं।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे