अब देखना है कि डबल इंजन सिर्फ घनघनाता है या पहाड़ भी चढ़ता है: रावत

  1. Home
  2. Dehradun

अब देखना है कि डबल इंजन सिर्फ घनघनाता है या पहाड़ भी चढ़ता है: रावत

उत्तराखंड के केयर टेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का बचाव किया है। हरीश रावत ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव उनके नाम पर लड़ा गया और वह कांग्रेस का चेहरा भी थे। लिहाजा परिणाम आते ही हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते


अब देखना है कि डबल इंजन सिर्फ घनघनाता है या पहाड़ भी चढ़ता है: रावत

उत्तराखंड के केयर टेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का बचाव किया है।

हरीश रावत ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव उनके नाम पर लड़ा गया और वह कांग्रेस का चेहरा भी थे। लिहाजा परिणाम आते ही हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा भी दे चुके हैं। साथ ही रावत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का डबल इंजन आ गया, लेकिन अब देखना यह है कि यह इंजन सिर्फ घनघनाता है या पहाड़ भी चढ़ता है।

अब देखना है कि डबल इंजन सिर्फ घनघनाता है या पहाड़ भी चढ़ता है: रावत

रविवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत के लिए बधाई दी। साथ ही कहा कि जनता ने उन्हें विपक्ष की जो भूमिका सौंपी है, वह उसके लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता के बीच जाएगी।

वह राजनैतिक सौहार्द के वातावरण को आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस नए संकल्पों के साथ जनता के बीच जाएगी। बहुत जल्द बैठक बुलाकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कठिन परिस्थितियों में चुनाव लड़ा है। पैसों का जमकर दुरुपयोग हुआ। वह इस बात से भी हैरान हैं कि तीन चक्रों में आगे रहने के बाद वह चौथे चक्र में पीछे चले जाते हैं। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका भी जताई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे