ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है सरकार: रावत

  1. Home
  2. Dehradun

ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है सरकार: रावत

पंचायती राज विभाग की बैठक आज बीजापुर गेस्ट हाउस में होगी। बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के संगठन की विभिन्न मांगों के सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। मंगलवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इसके बाद मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार ब्लॉक प्रमुखों की


पंचायती राज विभाग की बैठक आज बीजापुर गेस्ट हाउस में होगी। बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के संगठन की विभिन्न मांगों के सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। मंगलवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। इसके बाद मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं से अवगत है और हर सम्भव सहायता करने के लिए तत्पर है। संगठन के अनेक बिंदुओं पर विधिक व वित्तीय पक्षों को भी देखना होगा। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।  इन मांगों पर चर्चा करने के लिए सीएम ने बीजापुर गेस्ट हाउस में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की बैठक करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्री प्रीतम सिंह, कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह पंवार सहित क्षेत्र पंचायत प्रमुख मौजूद थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे