हरीश रावत का दावा, सत्ता में आएगी कांग्रेस, तब बनेगा राम मंदिर’

  1. Home
  2. Dehradun

हरीश रावत का दावा, सत्ता में आएगी कांग्रेस, तब बनेगा राम मंदिर’

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट)उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भाजपा को पापी बताते हुए कहा कि उससे राम मंदिर नहीं बनेगा बल्कि कांग्रेस जब सत्ता में आएगी तभी राम मंदिर बनेगा। वहीं आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा था, ‘अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 2025 तक होगा। मंदिर बने यह हमारी इच्छा है, 2015


 देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट)उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भाजपा को पापी बताते हुए कहा कि उससे राम मंदिर नहीं बनेगा बल्कि कांग्रेस जब सत्ता में आएगी तभी राम मंदिर बनेगा।

वहीं आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा था, ‘अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 2025 तक होगा। मंदिर बने यह हमारी इच्छा है, 2015 तक पूरा होना चाहिए, यह हमारी इच्छा है। अब सरकार को तय करना है।’ उन्होंने कहा कि अगर आज मंदिर का निर्माण शुरू होता है तो 5 वर्ष तक पूरा हो जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को भैयाजी जोशी ने प्रयागराज में कहा, ‘1952 में सोमनाथ मंदिर की स्थापना के साथ देश गति से आगे बढ़ा, 2025 में राम जन्मभूमि के ऊपर मंदिर बनने के बाद फिर इस दिशा को और गति प्राप्त होने वाली है।’

उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर राष्ट्र की चेतना का केंद्र है। करोड़ों करोड़ लोगों की श्रद्धा का केंद्र है, विश्वास का केंद्र है मंदिर तो हजारों हैं। और इस अयोध्या के मंदिर निर्माण के बाद देश अगले 150 सालों के लिए पूंजी प्राप्त करेगा।’

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे