दिल्ली में रेड अलर्ट, देहरादून में गर्मी ने रिकार्ड तोड़ा, जानिए लू से बचने के तरीके

  1. Home
  2. Dehradun

दिल्ली में रेड अलर्ट, देहरादून में गर्मी ने रिकार्ड तोड़ा, जानिए लू से बचने के तरीके

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर भारत में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को रेड अलर्ड जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया शुक्रवार को लू चलने की वजह से अधिकतम तापमान 44.8


दिल्ली में रेड अलर्ट, देहरादून में गर्मी ने रिकार्ड तोड़ा, जानिए लू से बचने के तरीके

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर भारत में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को रेड अलर्ड जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया शुक्रवार को लू चलने की वजह से अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को तापमान 46.8 दर्ज किया गया। इसी के चलते मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते मौसम में कोई बदलाव होने ना होने का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने लोगों को सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि बस जरूरत पड़ने पर घर से निकले और जब निकले तो पूरे शरीर को कपड़े से ढककर निकले। मौसम विभाग के अनुसार रेड अलर्ट के दौरान दिन में बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

चार श्रेणियों का होता है अलर्ट | आपको बता दें कि लू के चलते मौसम विभाग 4 श्रेणियों में अलर्ट जारी करता है। जिसमें रेड, ऑरेंज, येला व ग्रीन अलर्ट शामिल है। रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है जब सामान्य अधिकतम तापमान से 4 डिग्री से अधिक तापमान हो। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी होता है, जिसमें लू को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जबकि येला अलर्ट में लू की संभावना जताई जाती है।

दिल्ली में रेड अलर्ट, देहरादून में गर्मी ने रिकार्ड तोड़ा, जानिए लू से बचने के तरीके

 

उत्तराखंड में भी भीषण गर्मी | राजधानी देहरादून की अगर बात करें तो देहरादून में शुक्रवार को इस साल का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो गया। दिन भर तेज धूप, गर्मी और उमस के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लू से बचने के तरीका-

  • घर से निकलने से पहले अपने शरीर को पूरी तरह ढके और अधिक पानी पिएं।
  • बाहर का तला-भूना खाने से बचे और खीरे या ककड़ी का अधिक सेवन करें
  • बाहर जाने से पहले आम पना या शिकंजी पीकर निकले।
  • धूप में बाहर जाते वक्त खाली पेट ना जाएं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे