अगले 24 घंटे भारी, कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

अगले 24 घंटे भारी, कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों तक मौसम की मेहरबानी के बाद अब एक बार फिर से मौसम की चाल बिगड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 24 घंटे तक प्रदेश के कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर कुमाऊं मंडल के लोगों को खासकर अलर्ट रहने के निर्देश


उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों तक मौसम की मेहरबानी के बाद अब एक बार फिर से मौसम की चाल बिगड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 24 घंटे तक प्रदेश के कुमाऊं  मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर कुमाऊं मंडल के लोगों को खासकर अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले के बस्ताड़ी में बादल फटने से भारी तबाही मची थी, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। अतिवृष्टि में लापता हुए कई लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसे में मौसम विभाग की इस चेतावनी को नजरअंदाज करना लोगों को भारी पड़ सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे