भीमताल झील में समाई तेज रफ्तार कार, दाे लोगों की डूबकर मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

भीमताल झील में समाई तेज रफ्तार कार, दाे लोगों की डूबकर मौत

भीमताल(उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रियत होकर भीमताल झील में जा गिरी। दाे लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे एक स्विफ्ट कार भवाली की ओर से आ रही थी। भीमताल के हरशिखर होटल तल्लीताल के पास कार अनियंत्रित होकर झील में


भीमताल झील में समाई तेज रफ्तार कार, दाे लोगों की डूबकर मौत

भीमताल(उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रियत होकर भीमताल झील में जा गिरी। दाे लोगों की मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे एक स्विफ्ट कार भवाली की ओर से आ रही थी। भीमताल के हरशिखर होटल तल्लीताल के पास कार अनियंत्रित होकर झील में समा गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। कुछ ही देर में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।भीमताल झील में समाई तेज रफ्तार कार, दाे लोगों की डूबकर मौत

क्रेन लगाकर दो लोगों को झील से रेस्‍क्‍यू कर निकाला गया, दोनों की मौत हो चुकी है। एक की पहचान भीमताल निवासी ललित 20 साल पुत्र गोपाल राम व दूसरे की पहचान भीमताल के ही कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस व एसडीआरएफ ने क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला।कार में कितने लोग सवार थे फिलहाल इस बारे में कोई स्‍पष्‍ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। ।फिलहाल खोजबीन जारी है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे