कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष आंतकवादी ढ़ेर

  1. Home
  2. Country

कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष आंतकवादी ढ़ेर

श्रीनगर। आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष आंतकवादी के देर रात मारे जाने के साथ ही दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जारी तलाशी अभियान खत्म हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी कि आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। सूत्रों के अनुसार बिछरू गांव में


श्रीनगर। आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष आंतकवादी के देर रात मारे जाने के साथ ही दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में जारी तलाशी अभियान खत्म हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी कि आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है।

सूत्रों के अनुसार बिछरू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों और राज्य पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षाबल के जवानों पर वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हिजबुल का एक शीर्ष आतंकवादी दाउद शेख मारा गया। दाउद वांछित आतंकवादी था और कई आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता थी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे