राशिफल | इन राशियों के लिए लाभदायक है आज का दिन

  1. Home
  2. Dehradun

राशिफल | इन राशियों के लिए लाभदायक है आज का दिन

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन – मेष : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रूके हुए सभी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। नयी योजनाओं से धनलाभ हो सकता है। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए कारगर होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी बातचीत हो सकती है। वृष :


देहरादून  (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रूके हुए सभी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। नयी योजनाओं से धनलाभ हो सकता है। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए कारगर होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी बातचीत हो सकती है।

वृष : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। इस राशि के लोगों को निजी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

मिथुन : मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रह सकता है। किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। बचपन के किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है।

कन्या : कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद यथोचित सफलता संदिग्ध है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढेंगें। धैर्यशीलता से कमी रहेगी।

तुला : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगे। किसी अनुभवी की राय आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। इस राशि के लोग आज ऑफिस में एक्टिव रहेंगे।

वृश्र्चिक : आज आपका पूरा दिन सामाजिक कामकाज में बीत सकता है। जीवनसाथी के साथ शाम को डिनर पर जाएंगे,  दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो ये यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी।

धनु : जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर : मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार की समस्याएं परेशान का सकती हैं।

कुंभ : आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है।

मीन : धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे