दोषी पाया गया तो मेरा भी एक पांव काट दें : भाजपा विधायक

  1. Home
  2. Uttarakhand

दोषी पाया गया तो मेरा भी एक पांव काट दें : भाजपा विधायक

घोड़े के घायल होने के मामले में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने फिर दोहराया है कि जिस जगह पर घोड़ा गिरा था और उसकी टांग टूटी थी, वहीं पर वह मौजूद ही नहीं थे। भाजपा विधायक ने ये तक कह दिया कि अगर वह इस पूरे मामले में दोषी पाए जाते हैं तो


घोड़े के घायल होने के मामले में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने फिर दोहराया है कि जिस जगह पर घोड़ा गिरा था और उसकी टांग टूटी थी, वहीं पर वह मौजूद ही नहीं थे। भाजपा विधायक ने ये तक कह दिया कि अगर वह इस पूरे मामले में दोषी पाए जाते हैं तो सजा के तौर पर उनका भी एक पैर काट दिया जाए। (घोड़ा विवाद में नया खुलासा, पढ़ें- आखिर कैसे टूटी घोड़े की टांग ?)

जोशी ने कहा कि साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही भाजपा विधायक ने उनके खिलाफ गलत ख़बर छापने वाले मीडिया संस्थानों को नोटिस भेजने की भी बात कही है। जोशी ने इससे पहले एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया था कि घोड़ की टांग टूटने के लिए वह नहीं बल्कि कोई और शख्स जिम्मेदार है। (देखें वीडियो | BJP MLA नहीं , इस शख्स की वजह से टूटी घोड़े की टांग !)

(पढ़ें –भाजपा विधायक के बचाव में उतरी पार्टी, सरकार पर साधा निशाना)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे