बच्चे के गले में फंसा सिक्का, अस्पताल भर्ती कर लेता को बच जाती मासूम की जान

  1. Home
  2. Country

बच्चे के गले में फंसा सिक्का, अस्पताल भर्ती कर लेता को बच जाती मासूम की जान

कोच्चि (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना काल में जहां डॉक्टर कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ अस्पतालों से ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल है। अब केरल के कोच्चि से एक ऐसी ही खबर है, जो आपको भावुक कर देगी। यहां


बच्चे के गले में फंसा सिक्का, अस्पताल भर्ती कर लेता को बच जाती मासूम की जान

कोच्चि (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना काल में जहां डॉक्टर कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ अस्पतालों से ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल है। अब केरल के कोच्चि से एक ऐसी ही खबर है, जो आपको भावुक कर देगी। यहां पर एक तीन साल के बच्चे की गले में सिक्का फंसने के बाद दम घुटने से मौत हो गई।

 

परिवार का कहना है कि शनिवार सुबह बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर वो सभी उसे लेकर अलूवा गवर्नमेंट हॉस्पिटल में गए थे। इस दौरान जब बच्चे का एक्स रे किया गया तो सिक्के के फंसे होने की जानकारी मिली। लेकिन इसके बावजूद अस्पताल के लोगों ने बच्चे को एडमिट करने से मना कर दिया।

 

परिवार ने कहा कि चूंकि वो कंटेनमेंट जोन में रहते हैं, ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चे को ऐडमिट नहीं किया। इसी बीच दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।

 

वहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए स्वास्थ्य सचिव से इसपर रिपोर्ट मांगी है। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि चूंकि अस्पताल में बच्चों का कोई डॉक्टर नहीं था, इसलिए उसे दूसरे अस्पताल में तत्काल ले जाने को कहा गया।

 

इसके बाद परिवार बच्चे को एर्नाकुलम के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां भी किसी चिकित्सक ने उसे ऐडमिट नहीं किया। यहां से बच्चे को अलपुझा के अस्पताल में ले जाया गया और यहां पर भी उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में इस बच्चे की मौत हो गई।

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे