अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दी खौफनाक मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 3 माह की है एक बच्ची

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दी खौफनाक मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 3 माह की है एक बच्ची

रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले के रामनगर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी और दोनों की तीन माह की एक बच्ची भी है। आरोपी को पीरूमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून की रहने वाली


अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दी खौफनाक मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 3 माह की है एक बच्ची

रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले के रामनगर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। डेढ़ साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी और दोनों की तीन माह की एक बच्ची भी है। आरोपी को पीरूमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार देहरादून की रहने वाली 24 वर्षीय अंजलि की शादी रामनगर के पीरूमदारा निवासी संदीप बिष्ट के साथ हुई थी। शुक्रवार देर रात सास पुष्पा देवी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद पुष्पा देवी अपने बड़े बेटे प्रदीप सिंह के घर चली गई।

बताया जा रहा है कि इधर विवाद बढ़ने पर संदीप ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह तीन महीने की बेटी आकांक्षा को भाई के घर छोड़कर भाग गया।

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दी खौफनाक मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 3 माह की है एक बच्ची

जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआय़ना किया और दोपहर बाद पीरूमदारा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार युवक को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे