घोड़ा विवाद में नया खुलासा, पढ़ें- आखिर कैसे टूटी घोड़े की टांग ?

  1. Home
  2. Uttarakhand

घोड़ा विवाद में नया खुलासा, पढ़ें- आखिर कैसे टूटी घोड़े की टांग ?

मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने उन पर देहरादून में भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान घोड़े की टांग तोड़ने के लगे आरोपों का खंडन किया है। जोशी का कहना है कि उस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। जोशी का कहना है कि विधानसभा घेराव के दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने पुलिस


मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने उन पर देहरादून में भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान घोड़े की टांग तोड़ने के लगे आरोपों का खंडन किया है। जोशी का कहना है कि उस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। जोशी का कहना है कि विधानसभा घेराव के दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने पुलिस के घोड़े की रस्सी को खींचा, जिससे घोड़ा अनियंत्रित हो गया और उसका पैर बगल में सटे छोटे खम्बे के अंदर चला गया, जिससे वह नीचे गिर गया। भाजपा विधायक ने अपने दावे के संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एक युवक घोड़े की लगाम खींचते हुए दिखाई दे रहा है। (देखें वीडियो | BJP MLA नहीं , इस शख्स की वजह से टूटी घोड़े की टांग !)

भाजपा विधायक का कहना है कि मीडिया में बार- बार इस घटना को मुझ से जोड़ते हुए उससे कुछ क्षण पहले का वीडियो दिखाया जा रहा है जिसमें मैं लाठी से घोड़े को भगाने की कोशिश कर रहा था। साथ ही कहा जा रहा है कि मैं घोड़े पर वार कर रहा हूं और मेरे प्रहार से ही घोड़े की टांग टूटी है। (पढ़ें – निराशा में BJP ने किया बेजुबान पर वार: CM रावत)

गणेश जोशी का दावा है कि घोड़े को पीछे हटाने के बाद मैं उस जगह से चला गया था और किसी अन्य द्वारा घुड़सवार के साथ छीना-झपटी की, जिससे घोड़ा अनियंत्रित हो गया और पीछे खम्बे में पैर फंस जाने के कारण वह घायल हो गया।

जोशी का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर अत्याचार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटा गया और पानी की बौछार की गई। भाजपा विधायक ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्तांओं पर पुलिस ने घोड़े दौड़ाए, जिसमें कई भाजपाई चोटिल भी हुए हैं। जोशी ने रावत सरकार पर बेजुबान घोड़े के नाम पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। (पढ़ें- असहिष्णुता | भाजपा विधायक ने तोड़ी घोड़े की टांग)

गौरतलब है कि देहरादून में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी पर घोड़े पर लाठियों से प्रहार करके एक घोड़े की टांग तोड़ने का आरोप लगा है। इससे संबंधित एक वीडियो (देखें वीडियो | घोड़े पर लाठी बरसाते हुए भाजपा विधायक जोशी) भी वायरल हुआ है, जिसमें जोशी हाथ में लाठी लेकर घोड़े पर वार कर रहे हैं। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। (पढ़ें – बौखलाहट में जानवरों पर खीज निकाल रही है भाजपा : कांग्रेस)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे