मसूरी | 50 साल बाद अपने स्कूल पहुंचे IAF चीफ धनोआ, छात्रों से साझा किए अनुभव

  1. Home
  2. Dehradun

मसूरी | 50 साल बाद अपने स्कूल पहुंचे IAF चीफ धनोआ, छात्रों से साझा किए अनुभव

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ 50 साल बाद उत्तराखंड के मसूरी स्थित अपने स्कूल सेंट जॉर्ज कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कहा की आज वे बेहद खुश हैं की जिस कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की आज उसी कॉलेज में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का मौका मिला।

इस दौरान धनोआ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए व हमेशा सच्चाई की राह पर चलना चाहिए। छात्रों को अपने भविष्य के निर्माण के लिए मेहनत करनी चाहिए और हमेशा जीवन में कुछ करने के सपने देखने चाहिए। जीवन में कोई भी प्रोफेशन चुनें उसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर लें और दृढ संकल्प लेकर मेहनत करें।

मसूरी | 50 साल बाद अपने स्कूल पहुंचे IAF चीफ धनोआ, छात्रों से साझा किए अनुभव

धनोआ ने कहा कि सच की राह कठिन भले ही होती है, लेकिन कामयाबी जरूर दिलाती है। उन्होंने  कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं वह उनके पिता की देन है। पिता ने ही उनको एयर फोर्स में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर सपने दिखाए थे।

आपको बता दें कि धनोआ भी इस स्कूल के छात्र रह चुके हैं। वे साल 1969 में स्कूल से पासआउट होकर राष्ट्रीय इंडियन मिलेट्री कॉलेज (आरआइएमसी) पहुंचे थे।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे