ICC World Cup के लिए टीम इंडिया का चयन आज, इनका स्थान पक्का ! ये है बड़े सवाल

  1. Home
  2. Sports

ICC World Cup के लिए टीम इंडिया का चयन आज, इनका स्थान पक्का ! ये है बड़े सवाल

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) इस वक्त क्रिकेट जगत में IPL का बोलबाला चल रहा है लेकिन आज World Cup के लिए भारतीय टीम का चयन होने वाला है।एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति आज मुंबई में बैठक करेगी। बता दें कि ICC Cricket World Cup 2019 का आगाज 30 मई को होगा. इस


ICC World Cup के लिए टीम इंडिया का चयन आज, इनका स्थान पक्का ! ये है बड़े सवाल

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) इस वक्त क्रिकेट जगत में IPL का बोलबाला चल रहा है लेकिन आज World Cup के लिए भारतीय टीम का चयन होने वाला है।एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति आज मुंबई में बैठक करेगी।

बता दें कि ICC Cricket World Cup 2019 का आगाज 30 मई को होगा. इस बार मेजबानी का जिम्मा इंग्लैंड और वेल्स का है।

बड़े सवाल – तीन सवाल जो सबके मन में है वह ये कि विषय नंबर-4 का स्थान है और इसके अलावा दूसरी सबसे बड़ी बात ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से कौन विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प होगा। इसके अलावा कौन चौथा अतिरिक्त तेज गेंदबाज होगा।

नंबर-4 पर कौन ? नंबर-4 के स्थान के लिए अंबति रायडू, केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के नाम सामने आ रहे है। विजय शंकर को नंबर चार उतारने की चर्चाएं है।

ICC World Cup के लिए टीम इंडिया का चयन आज, इनका स्थान पक्का ! ये है बड़े सवाल

बल्लेबाजी- शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने के लिए होंगे। उनके बाद कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव हैं। हार्दिक पंड्या हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में फिट ठहरते हैं और उन्हें फिनिशर के रूप में भी देखा जाएगा।

गेंदबाज- टीम में इस समय कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के रूप में दो प्रमुख स्पिनर हैं, जबकि तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का स्थान पक्का माना जा रहा है। इस वक्त नवदीप सैनी और रवींद्र जडेजा का नाम भी चर्चाओं में है।

विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम (संभावित): रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक/ ऋषभ पंत.

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे