“कांग्रेस मुक्त भारत, चाहते हैं मोदी तो चुनाव लड़ें, हम तैयार हैं”

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

“कांग्रेस मुक्त भारत, चाहते हैं मोदी तो चुनाव लड़ें, हम तैयार हैं”

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने इससे पहले चार बार उत्तराखंड की सरकार को गिराने की कोशिश की। उन्होंने मोदी और शाह पर उत्तराखंड में वित्तीय संकट लाने की कोशिश करने का भी आरोप


“कांग्रेस मुक्त भारत, चाहते हैं मोदी तो चुनाव लड़ें, हम तैयार हैं”

“कांग्रेस मुक्त भारत, चाहते हैं मोदी तो चुनाव लड़ें, हम तैयार हैं”उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने इससे पहले चार बार उत्तराखंड की सरकार को गिराने की कोशिश की। उन्होंने मोदी और शाह पर उत्तराखंड में वित्तीय संकट लाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उपाध्याय ने कहा कि मोदी और भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, लेकिन अगर आप कांगेस मुक्त भारत चाहते हैं तो चुनाव लड़ें, हम तैयार हैं।  (पढ़ें-BJP का बस चले तो ये लोग हत्या करने पर उतारु हो जाएं : इंदिरा)

किशोर ने भाजपा पर अवंवैधानिक तरीके से कांग्रेस शासित प्रदेशों में निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का भी आरोप लगाया। (पढ़ें-अब बागियों की विधानसभा में सेंधमारी करने की तैयारी में कांग्रेस)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस 10 अप्रैल से लोकतन्त्र बचाओ प्रदेश बचाओ रैली निकालेगी और 18 अप्रैल केा देहरादून मे मशाल जूलूस निकालेगी क्योंकि इस दिन एक महीने पहले 18मार्च को देहरादून मे सरकार गिरी थी। (पढ़ें-BJP की तानाशाही का जवाब चुनाव में देगी जनता: इंदिरा)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे