अगर रोडवेज कर्मियों ने किया ये काम तो चली जाएगी नौकरी, प्रबंधन ने जारी किया आदेश

  1. Home
  2. Dehradun

अगर रोडवेज कर्मियों ने किया ये काम तो चली जाएगी नौकरी, प्रबंधन ने जारी किया आदेश

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी माली हालत को सुधारने के लिए सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। अब तीसरी बार भ्रष्टाचार में पकड़े जाने वाले कर्मचारियों को सीधे नौकरी से हटा दिया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन ने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को यह आदेश जारी कर दिया है। रोडवेज प्रबंधन ने


अगर रोडवेज कर्मियों ने किया ये काम तो चली जाएगी नौकरी, प्रबंधन ने जारी किया आदेश

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी माली हालत को सुधारने के लिए सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। अब तीसरी बार भ्रष्टाचार में पकड़े जाने वाले कर्मचारियों को सीधे नौकरी से हटा दिया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन ने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को यह आदेश जारी कर दिया है।

रोडवेज प्रबंधन ने पहली बार साढ़े सात हजार नियमित और अनियमित कर्मियों का सर्विस रिकॉर्ड खंगाला है। इसमें सेवाकाल से लेकर अभी तक के कामों की समीक्षा की गई तो चौंकाने वाले तथ्य पता चले। 10 कर्मचारी ऐसे मिले हैं, जिनको 20 से अधिक बार दंड मिल चुका है। 33 कर्मियों को 15 या 15 से अधिक और 109 कर्मचारियों को 10 से ज्यादा बार भ्रष्टाचार में पकड़े जाने के बाद रिकवरी कर छोड़ दिया गया है। इस समीक्षा में कुल 350 कर्मी ऐसे पाए गए, जिनका सर्विस रिकॉर्ड बहुत खराब है।

अगर रोडवेज कर्मियों ने किया ये काम तो चली जाएगी नौकरी, प्रबंधन ने जारी किया आदेश

अभी तक बेटिक, डीजल चोरी समेत दूसरे मामलों में पकड़े जाने वाले कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई नहीं होती थी। ऐसे कर्मियों से वसूली कर उन्हें छोड़ दिया जाता था। यही कारण है कि रोडवेज का घाटा बढ़ता रहा। भ्रष्ट प्रवृत्ति वाले कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे थे। मगर अब रोडवेज ने इस पर कारवाई करने की ठान ली है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे