दूसरा टेस्ट | भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज भी जीती

  1. Home
  2. Sports

दूसरा टेस्ट | भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज भी जीती

पुणे (उत्तराखंड पोस्ट) भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 137 रनों से करारी मात दी है। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है और टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर ली है।रांची में 19 अक्टूबर


दूसरा टेस्ट | भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज भी जीती

पुणे (उत्तराखंड पोस्ट) भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 137 रनों से करारी मात दी है। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है और टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर ली है।रांची में 19 अक्टूबर से तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।

पुणे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 601 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 275 रनों पर समेट दिया।

पहली पारी के आधार पर भारत को 326 रनों की बढ़त मिली। अफ्रीकी टीम फॉलोऑन नहीं बचा पाई, जिसके बाद उन्हें फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 189 रनों पर ढेर हो गई।

https://twitter.com/BCCI/status/1183315957617311746

पारी के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पिछली बार 2008 में पारी और 90 रन से हराया था। साथ ही टीम इंडिया की घरेलू मैदान पर ये लगातार 11वीं सीरीज जीत है। पिछली बार उसे 2012 में इंग्लैंड ने हराया था।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे