हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का शानदार आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंदा

  1. Home
  2. Sports

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का शानदार आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंदा

भुवनेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में जोरदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंद दिया। भारत की ओर से मनदीप सिंह (10वें मिनट में), आकाशदीप (12वें मिनट में), सिमरनजीत (43 और 46वें मिनट में) और ललित उपाध्याय (45वें मिनट में) ने गोल दागे। अब पूल-सी में


भुवनेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट)  भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में जोरदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंद दिया।

भारत की ओर से मनदीप सिंह (10वें मिनट में), आकाशदीप (12वें मिनट में),  सिमरनजीत (43 और 46वें मिनट में) और ललित उपाध्याय (45वें मिनट में) ने गोल दागे। अब पूल-सी में दो दिसंबर को भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा।

भारतीय टीम विश्व कप का खिताब जीतकर 43 साल का सूखा समाप्त करने के अभियान पर है। भारत की खिताबी राह में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, नीदरलैंड्स, जर्मनी और पाकिस्तान जैसी टीमें परेशानी बनकर खड़ी हो सकती हैं।

‘केदारनाथ’ फिल्म | ‘लव जिहाद’ के आरोप पर सारा अली खान ने दिया जवाब

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

वर्ष 2019 में छुट्टियों की भरमार, दशहरा-दीपावली पर 4-4 दिन की छुट्टियां

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे