भारत बना डिफेंस में सबसे ज्यादा खर्च करने वाला दुनिया का पांचवा देश

  1. Home
  2. Country

भारत बना डिफेंस में सबसे ज्यादा खर्च करने वाला दुनिया का पांचवा देश

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो यूके को पीछे छोड़ कर भारत डिफ़ेंस पर सबसे ज़्यादा खर्च करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। लंदन की एक संस्था (स्टॉकहोम इंटरनेशन पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) की रिपोर्ट दावा करती है कि देश की रक्षा पर सबसे ज़्यादा पैसा ख़र्च करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया


भारत बना डिफेंस में सबसे ज्यादा खर्च करने वाला दुनिया का पांचवा देश

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो यूके को पीछे छोड़ कर भारत डिफ़ेंस पर सबसे ज़्यादा खर्च करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। लंदन की एक संस्था (स्टॉकहोम इंटरनेशन पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) की रिपोर्ट दावा करती है कि देश की रक्षा पर सबसे ज़्यादा पैसा ख़र्च करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है।

सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक,भारत ने साल 2017 में रक्षा से जुड़े सौदों पर 52।5 बिलियन डॉलर यानि क़रीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए ख़र्च किये। रिपोर्ट कहती है कि साल 2017 में रक्षा बजट पर भारत ने पिछले साल के मुकाबले 140 करोड़ डॉलर यानि क़रीब 9 हज़ार करोड़ रुपए ज़्यादा ख़र्च किये। जबकि साल 2017 में यूके ने अपने रक्षा बजट पर क़रीब साढ़े 11 हज़ार करोड़ रुपए कम ख़र्च किये। जिसके बाद सबसे बड़े रक्षा बजट वाले देशों में भारत ने UK को पीछे छोड़ दिया।

हालांकि इस लिस्ट में अमेरिका और चीन अभी भी सबसे ऊपर बने हुए हैं। सबसे बड़ा रक्षा बजट दुनिया में अमेरिका का रहा। अमेरिका ने रक्षा के लिए भारतीय रूपये में क़रीब 38 लाख करोड़ ख़र्च किये। ये आँकड़ा भारत से क़रीब 10 गुणा बड़ा है। दूसरा नम्बर चीन का रहा। चीन ने भारत से तक़रीबन 3 गुणा ज़्यादा ख़र्च किया और ये आँकड़ा क़रीब 10 लाख करोड़ रुपए का रहा। तीसरा नम्बर सऊदी अरब का है जिसका रक्षा बजट तक़रीबन 5 लाख करोड़ का रहा। थे नम्बर पर रूस है। रूस ने रक्षा पर तक़रीबन 4 लाख करोड़ रुपए ख़र्च किये।

भारत बना डिफेंस में सबसे ज्यादा खर्च करने वाला दुनिया का पांचवा देश

तीसरा नम्बर सऊदी अरब का है जिसका रक्षा बजट तक़रीबन 5 लाख करोड़ का रहा। चौथे पायदान पर रूस है। रूस ने रक्षा पर तक़रीबन 4 लाख करोड़ रुपए ख़र्च किये।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे