गलवान | भारतीय जांबाजों ने चीनी सैनिकों को बहुत मारा, जानिए 15 जून की रात क्या हुआ ?

  1. Home
  2. Country

गलवान | भारतीय जांबाजों ने चीनी सैनिकों को बहुत मारा, जानिए 15 जून की रात क्या हुआ ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 15 जून की रात भारत के 20 जवान दुश्मनों को मारते-मारते शहीद हो गए। अपने कमांडिंग ऑफिसर पर हमले के बाद ये जवान गुस्से से इतने लाल हो गए थे कि पट्रोलिंग पोस्ट 14, जिसपर पूरा विवाद था उसे खाली करवाकर ही दम लिया। आखिर 15 जून की रात को लद्दाख


गलवान | भारतीय जांबाजों ने चीनी सैनिकों को बहुत मारा, जानिए 15 जून की रात क्या हुआ ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) 15 जून की रात भारत के 20 जवान दुश्मनों को मारते-मारते शहीद हो गए। अपने कमांडिंग ऑफिसर पर हमले के बाद ये जवान गुस्से से इतने लाल हो गए थे कि पट्रोलिंग पोस्ट 14, जिसपर पूरा विवाद था उसे खाली करवाकर ही दम लिया।

आखिर 15 जून की रात को लद्दाख की गलवान घाटी में क्या हुआ था ?

15 जून की शाम चीन और भारत के अधिकारियों की बैठक चल रही थी। बैठक में तय हुआ कि चीनी सैनिक जो भारत की तरफ हैं उन्हें वापस जाना होगा।

मीटिंग का यह संदेश लेकर 16 बिहार रेजिमेंट के कुछ जवानों को चीनी ऑबजर्वेशन पोस्ट पर भेजा गया। वहां चीन के 10-12 सैनिक मौजूद थे। उन्हें बताया गया कि बैठक में तय हुआ है कि उन्हें पीछे हटना है लेकिन चीनी सैनिकों ने ऐसा करने से मना कर दिया। अब ये भारतीय सैनिक वापस लौट आए और बाकी यूनिट को यह जानकारी गई।

अब भारत की तरफ से करीब 50 जवान जिसमें कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे वे चीनी जवानों के पास पहुंचे। संतोष बाबू ने भी वही बात दोहराई कि चीनी सैनिक पीछे हट जाएं। लेकिन चीन के जवानों के मन में कुछ और ही चल रहा था। पहली बार आए जवानों के बाद ही उन्होंने पीछे वाली पॉजिशन से अपने जवानों को आगे आने के लिए कह दिया था। इस यूनिट में करीब 300-350 चीनी जवान थे।

संतोष बाबू जब अपने जवानों के साथ वहां पहुंचे तो चीनी जवान भारी संख्या में पहुंच चुके थे। बातचीत के बीच दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और आखिर में भारतीय सैनिकों ने चीन के टेंट और सामान को उखाड़ फेंका।

दूसरी तरफ चीन जो पहले से ही लड़ने का मन बनाकर आया था उसके जवानों ने भी झड़प शुरू कर दी। पहला हमला संतोष बाबू पर हुआ। उनके गिरता देख तो भारतीय सैनिक जैसे आग-बबूला हो गए।

चीन के सैनिक भारत से ज्यादा थे, बावजूद इसके सेना बहादुरी से लड़ती रही। इसमें चीन के कई सैनिकों को गंभीर चोटें लगीं। सुबह जब झड़प शांत हुई तो भारत के जवानों ने खुद चीनी सैनिकों के शरीर चीन को सौंपे।

गलवान में बिहार रेजीमेंट ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ डालीं 18 चीनी सैनिकों की गर्दनें

जानकारी के मुताबिक, इस झड़प में भारत के करी 100 तो चीन के 350 जवान शामिल थे। बावजूद इसके बिहार रेजिमेंट के जवानों ने पेट्रोल पॉइंट 14 को खाली करवा लिया।

फिलहाल चीन और भारत के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत चल रही है। इसमें पीपी-14 और पीपी-15 और पीपी-17 पर विवाद खत्म करने की बात चल रही है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे