भारत ने मारे दो पाक सैनिक, सफेद झंडा दिखाकर शव ले गए पाकिस्तानी, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Country

भारत ने मारे दो पाक सैनिक, सफेद झंडा दिखाकर शव ले गए पाकिस्तानी, देखिए वीडियो

जम्मू (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने सफेद झंडा दिखाकर अपने मारे गए जवानों के शव को वापस ले लिया। इसका वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह विडियो 10 या


भारत ने मारे दो पाक सैनिक, सफेद झंडा दिखाकर शव ले गए पाकिस्तानी, देखिए वीडियो

जम्मू (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर  जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान के दो सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने सफेद झंडा दिखाकर अपने मारे गए जवानों के शव को वापस ले लिया। इसका वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि यह विडियो 10 या 11 सितंबर का है। विडियो में साफ नजर आ रहा है कि पाकिस्‍तान सैनिक सफेद झंडा उठाकर अपने सैनिकों के शव को ले जा रहे हैं।

देखिए वीडियो-

सेना की भाषा में कहें तो सफेद झंडा या तो आत्‍म समर्पण या युद्धविराम का संकेत माना जाता है।भारतीय सेना ने सफेद झंड़े को देखकर उसका मान रखा, उन्होंने पाकिस्तान के सैनिकों पर गोली नहीं चलाई और उनके सैनिकों के शव ले जाने दिए।

सूत्रों ने बताया कि मारे गए पाकिस्‍तानी सैनिकों में सिपाही गुलाम रसूल शामिल हैं जो पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के बहावलनगर इलाके के हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे