उत्तराखंड में होगा भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उत्तराखंड में होगा भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

देश दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद के खात्मे तथा रक्षा क्षेत्र से जुड़े रिश्तो को और मजबूत बनाने के लिये भारतीय और अमेरिकी फौज जंग के मैदान मे फिर साथ नजर आयेगी। इसके तहत भारत और अमेरिका उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौबटिया में संयुक्त युद्ध अभ्यास करेंगे। रक्षा सहयोग एवं सामरिक संबंधो को


देश दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती आतंकवाद के खात्मे तथा रक्षा क्षेत्र से जुड़े रिश्तो को और मजबूत बनाने के लिये भारतीय और अमेरिकी फौज जंग के मैदान मे फिर साथ नजर आयेगी। इसके तहत भारत और अमेरिका उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौबटिया में संयुक्त युद्ध अभ्यास करेंगे।

रक्षा सहयोग एवं सामरिक संबंधो को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से भारत एवं अमेरिका (यूएसए) के बीच ‘संयुक्त युद्ध अभ्यास-2016’ 14 सितंबर से शुरु होगा।  पर्वतीय जटिल परिस्थितियो मे काउंटर इंसर्जेसी एवं काउंटर आतंकवाद के तहत दोनो गणतांत्रिक देशो के बीच यह 12वां संयुक्त सैन्याभ्यास है।

दो सप्ताह तक चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास मे अमेरिकी सेना की लगभग 225 सैन्य कर्मियो की एक टुकड़ी और इतनी ही भारतीय सेना के कांगो ब्रिगेड की टुकड़ी भाग लेगी।

संयुक्त युद्धाभ्यास के क्षेत्र व क्रिया कलापों को बढ़ाने का निर्णय वर्षो पहले अमेरिका व भारत ने लिया है। इसके तहत ब्रिगेड मुख्यालय स्तरीय कमान पोस्ट, फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास के साथ साथ दोनों सैन्य विशेषज्ञ आपसी हितो से जुड़े मुद्दो पर चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि चौबटिया मे इससे पूर्व 2014 में भारत व अमेरिकी सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास हुआ था। तब भारतीय सेना की गरुड़ डिवीजन एवं सूर्य कमांड के अंतर्गत अभ्यास का आयोजन सितंबर में ही किया गया था।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे