कोरोना से भारत में अब तक 15 की मौत, दुनियाभर में 21 हजार लोगों की गई जान

  1. Home
  2. Country

कोरोना से भारत में अब तक 15 की मौत, दुनियाभर में 21 हजार लोगों की गई जान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश कोरोना वायरस की वजह से मौतों का आंकड़ालगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस सेअब तक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के चलते गुजरात, महाराष्ट्र और कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना वायरस के कुल केस 633 हो गए हैं। देश


कोरोना से भारत में अब तक 15 की मौत, दुनियाभर में 21 हजार लोगों की गई जान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश कोरोना वायरस की वजह से मौतों का आंकड़ालगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस सेअब तक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना के चलते गुजरात, महाराष्ट्र और कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना वायरस के कुल केस 633 हो गए हैं। देश में महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आए हैं, यहां 128 केस सामने आए हैं और 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं देशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित 47 लोगों को ठीक कर अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।

उत्तराखंड में कोरोना के 5 मरीज, 35 की रिपोर्ट आना बाकी, पूरी जानकारी यहां

वहीं दुनियाभर कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक 21 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनिया के 198 देशों में 468,905 लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से जंग के लिए भारत समेत पूरे विश्‍व में लॉकडाउन चल रहा है। करीब 3 अरब की आबादी इन दिनों लॉकडाउन में जिंदगी गुजार रही है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे