मीडिया को देखकर चिल्लाया- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला…पड़ा जोरदार थप्पड़, गिरफ्तारी की पूरी कहानी

  1. Home
  2. Country

मीडिया को देखकर चिल्लाया- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला…पड़ा जोरदार थप्पड़, गिरफ्तारी की पूरी कहानी

उज्जैन (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला विकास दुबे पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है। एनकाउंटर के सातवें दिन विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया, बताया


मीडिया को देखकर चिल्लाया- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला…पड़ा जोरदार थप्पड़, गिरफ्तारी की पूरी कहानी

उज्जैन (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला विकास दुबे पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है।

एनकाउंटर के सातवें दिन विकास को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया, बताया जा रहा है कि उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी विकास पर कोई असर नहीं दिखा और मीडिया के सामने चिल्लाने लगा, ‘..मैं विकास दुबे हूं…कानपुर वाला’।

आज सुबह ही विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था. जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो वह चिल्लाया कि मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं।

इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया ये भी जा रहा है कि उसने मंदिर के बाहर खड़े होकर अपना नाम चिल्लाया, फिर लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने सरेंडर करने की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

जब पुलिस विकास दुबे को पकड़कर महाकाल थाने में ले जा रही थी, तब विकास दुबे लगातार मीडिया से बात कर रहा था. इसी दौरान वो चिल्लाया, ‘…मैं विकास दुबे हूं…कानपुर वाला’।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे