जानिए किन पाकिस्तानी चीजों की भारत में है खासी डिमांड, खूब पसंद करते हैं लोग

  1. Home
  2. Country

जानिए किन पाकिस्तानी चीजों की भारत में है खासी डिमांड, खूब पसंद करते हैं लोग

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के भारत सरकार के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनायिक संबंधों में कमी करने के साथ ही द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया है। क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान से आखिर वो कौन सा सामान भारत आता है, जिसकी लोगों


जानिए किन पाकिस्तानी चीजों की भारत में है खासी डिमांड, खूब पसंद करते हैं लोग

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के भारत सरकार के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनायिक संबंधों में कमी करने के साथ ही द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया है।

क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान से आखिर वो कौन सा सामान भारत आता है, जिसकी लोगों में अच्छी खासी डिमांड है। आईए हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान से भारत में आने वाली वो कुछ खास चीजें जिसकी खूब डिमांड रहती है।

पाकिस्तान से बड़े पैमाने पर ताजे फल भारत आते हैं। इसमें ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फल थे। पाकिस्तान के इन ताजे फलों का एक बड़ा बाजार भारत में है। यहां तक पाकिस्तान का आम भी भारत में ज्यादा पसंद किया जाता है। 2017 में 89.62 मिलियन डॉलर यानि 63 करोड़ के फल भारत ने खरीदे।

इसके साथ ही पाकिस्तान से नमक, सल्फर, पत्थर, चूना और सीमेंट भारत में आता है। भारत में लोकप्रिय बिनानी सीमेंट पाकिस्तान में ही बनता है। वहीं व्रत में इस्तेमाल किया जाने वाला सारा सेंधा नमक और तमाम सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होने वाली मुल्तानी मिट्टी पाकिस्तान से ही आती है।

भारत में इस्तेमाल होने वाले चश्मों में भी बड़ी मात्रा में ऑप्टिकल्स पाकिस्तान से आते हैं। बहुत से मेडिकल उपकरण भी हम वहां से मंगाते हैं।

पाकिस्तान बड़े पैमाने पर हमें कॉटन, इस्पात, स्टील और तांबे बेचता है। इसके साथ ही गैर कार्बनिक केमिकल्स, मेटल कंपाउंड हम पाकिस्तान से मंगाते हैं औऱ तो औऱ चीनी से बनने वाली कन्फैक्शनरी संबंधी चीजें भी पाकिस्तान से भारत आती हैं।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे