रिया चक्रवर्ती ने 16 बार किया था महेश भट्ट को कॉल, सामने आई पूरी डिटेल

  1. Home
  2. Country

रिया चक्रवर्ती ने 16 बार किया था महेश भट्ट को कॉल, सामने आई पूरी डिटेल

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत ईडी की पूछताछ जारी है। इस बीच रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं, ये कॉल डिटेल्स पिछले 1 साल की हैं। पुलिस अपनी जांच में इस कॉल्स रिकॉर्ड्स को अहम मानकर चल रही है। रिया ने पिछले


रिया चक्रवर्ती ने 16 बार किया था महेश भट्ट को कॉल, सामने आई पूरी डिटेल

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत ईडी की पूछताछ जारी है। इस बीच रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं, ये कॉल डिटेल्स पिछले 1 साल की हैं। पुलिस अपनी जांच में इस कॉल्स रिकॉर्ड्स को अहम मानकर चल रही है।

 

रिया ने पिछले एक साल के दौरान फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट को 16 बार कॉल किया था। मालूम हो कि सुशांत की मौत के बाद रिया की महेश भट्ट संग कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्हें लेकर एक्ट्रेस और महेश भट्ट दोनों को ट्रोल किया गया था।

 

रिया की कॉल डिटेल्स से ये भी खुलासा हुआ कि उन्होंने 20 से 24 जनवरी 2020 के बीच सुशांत सिंह राजपूत को 5 दिनों में लगभग 25 बार फोन किया था। इन दिनों सुशांत चंडीगढ़ में अपनी बहन के साथ थे।

 

वहीं रिया ने अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को पूरे 1 साल में 1122 बार फोन किया था, अपने भाई शोविक को रिया ने 886 बार कॉल किया था।

 

सुशांत केस | रिया ने मुंबई में खरीदे थे दो फ्लैट, पैसे कहां से आए ? ED ने शुरु की जांच

 

 

रिया ने अपनी मैनेजर श्रुति मोदी को 808 बार फोन कॉल्स किए थे। बता दें कि श्रुति मोदी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स बिजनेस मैनेजर रह चुकी हैं। सुशांत केस में की गई सीबीआई की FIR में श्रुति मोदी का नाम भी दर्ज है।

 

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे