हैरतअंगेज | जहर खाए शख्स ने बनाया फोन पर वीडियो, बताए अपने कातिलों के नाम

  1. Home
  2. Country

हैरतअंगेज | जहर खाए शख्स ने बनाया फोन पर वीडियो, बताए अपने कातिलों के नाम

सहारनपुर (उत्तराखंड पोस्ट) यूपी के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसके मुताबिक यहां एक शख्स पंकज कुमार ने हांफते हुए अपने मरने की घोषणा करने का 80-सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है इस वीडियो में शख्स ने उन सभी


हैरतअंगेज | जहर खाए शख्स ने बनाया फोन पर वीडियो, बताए अपने कातिलों के नाम

सहारनपुर (उत्तराखंड पोस्ट) यूपी के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है,

जिसके मुताबिक यहां एक शख्स पंकज कुमार ने हांफते हुए अपने मरने की घोषणा करने का 80-सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है इस वीडियो में शख्स ने उन सभी का नाम लिया है, जिन्होंने उसे जहर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार को सहारनपुर की है और कथित आरोपी उसके खुद के परिवार के सदस्य हैं। पंकज का शव एक खेत में उसी स्थान के आसपास पाया गया, जहां उसने वीडियो शूट किया था।

सहारनपुर के कोतवाली देहात के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) मुनेंद्र सिंह ने कहा, ‘पंकज की चाची, उसकी 2 बेटियों और बहू पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मौत का कारण अभी तक अनिश्चित है और आगे की जांच के लिए विसेरा के नमूने संरक्षित किए गए हैं।’ SHO ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। पंकज (20) अपनी चाची के घर में पिछले 4 सालों से रह रहा था।

वीडियो में पंकज को न्याय की गुहार लगाते हुए भी देखा जा सकता है और वह अपने शव का अंतिम संस्कार तभी करने की मांग कर रहा है जब उसके अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाए।

पंकज वीडियो में कह रहा है, मैं इस वीडियो को फेसबुक पर डाल रहा हूं। मैं पुलिस विभाग से अनुरोध करता हूं कि वे सभी मेरे शरीर का दाह संस्कार करने से पहले मेरे साथ ऐसा करने वालों को गिरफ्तार किया जाए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और सहारनपुर के सरसावां पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

बाद में इसे कोतवाली देहात थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (STF) विनीत भटनागर ने कहा, ‘कोतवाली देहात पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।’

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/          

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे